143 की मंजूरी, शर्त – सिर्फ व्यवसाय

नगर निगम की जिस 33 बीघा ज़मीन का लैंड यूज़ बदला गया, वो पहले खेती के काम की थी। एसडीएम अजय वीर सिंह ने इसे खेती से बदलकर बिज़नेस के लिए मंज़ूरी दी थी, 143 की अनुमति भी दी गई थी। लेकिन उस आदेश में साफ-साफ लिखा था कि ये ज़मीन सिर्फ बिज़नेस के लिए ही इस्तेमाल हो सकती है, कोई और काम हुआ तो ये मंज़ूरी रद्द मानी जाएगी।

 

अब जितेंद्र सुमन और एक तीसरे शख्स ने इस ज़मीन को “बिज़नेस” के नाम पर 143 करवा लिया और फिर नगर निगम को बेच दी। मगर अब हालत ये है कि वहां कोई बिज़नेस नहीं चल रहा, बल्कि नगर निगम ने वहां कूड़ा डालना शुरू कर दिया है।

 

यानी जो ज़मीन बिज़नेस के लिए ली गई थी, वो अब सिर्फ कूड़ा डालने के काम आ रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सिर्फ कूड़ा डालने के लिए ही लैंड यूज़ बदला गया था? और अगर ऐसा है, तो करोड़ों रुपये सरकार के यूं ही बर्बाद कर दिए गए।

  • Related Posts

    हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

    शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय…

    पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

    जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *