युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, प्रेम संबंधों को लेकर मचा बवाल

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को खंभे से बांधकर लाठी डंडों से पीटा गया। युवक को पीटने का वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद युवक के परिजनों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना लक्सर के भिक्कमपुर पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव की है। उत्तर प्रदेश के एक गांव निवासी युवक का प्रेम प्रसंग भिक्कमपुर क्षेत्र की एक युवती से चल रहा था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत के अलावा कई बार मुलाकातें भी होती रही। बताया जा रहा है कि युवक अक्सर युवती से मिलने उसके गांव आता था। इसी बीच गांववालों को उनके प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी हुई।

बीती 16 जून को युवक एक बार फिर प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा। जहां युवती के गांव वालों को जानकारी मिली। इसके बाद गांव वालों ने युवक को पकड़ लिया और एक खंभे से बांधकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। युवक चीखता-चिल्लाता रहा और गांव वालों से उसे छोड़ने की विनती करता रहा।

इसके बाद युवक ने फिर दोबारा गांव न आने की बात कही, जिसके बाद गांव वालों ने युवक को छोड़ा। हालांकि, बताया जा रहा है कि घटना के बाद युवक और युवती ने कोर्ट में शादी कर ली। वहीं, बीते रोज 24 जून को युवक के परिजन भिक्कमपुर पुलिस स्टेशन पहुंचे और तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *