बस-बाइक भिड़ंत में भाईयों पर टूटा दुखों का पहाड़ – एक मृत, दूसरा गंभीर

टिहरी। बुधवार को उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर चैण्ड के पास बाइक सवार दो सगे भाई बस टकरा गए। जिससे एक भाई की मौत हो गई तो दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी चैण्ड में भर्ती कराया गया है. वहीं, शख्स की मौत पर गांव और परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। गंभीर रूप से घायल दूसरे भाई का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा टिहरी के प्रताप नगर विकासखंड में उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर चैण्ड के पास हुआ है। जहां अस्पताल से इलाज करवा कर बाइक से घर लौट रहे दो भाई रघुवीर सिंह और प्रकाश सिंह बस से टकरा गए। बाइक लंबगांव से मुखेम जा रही बस से टकराई. जिसमें एक रघुवीर सिंह की मौके पर जान चली गई। वहीं, दूसरा भाई प्रकाश सिंह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में गंभीर रूप से घायल प्रकाश सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैण्ड में भर्ती कराया। जहां पर प्रकाश सिंह का उपचार चल रहा है। उधर, हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है. फिलहाल, बस को मौके पर ही रोक दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *