आवाजाही ठप, कोटद्वार-नजीबाबाद हाईवे बना संकट का रास्ता

कोटद्वार से नजीबाबाद को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-534 भारी बारिश से बुरी तरह प्रभावित है। जफराबाद के पास स्थित पुलिया के हाल ही में ढह जाने से कोटद्वार का अन्य क्षेत्रों से सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया है। स्थिति इतनी विकट हो गई है कि लोग मजबूरी में बड़िया के रास्ते उफनती सुखरौ नदी को पार कर रहे हैं। कई वाहन चालक जान जोखिम में डालते हुए ट्रैक्टर के पीछे गाड़ियां बांधकर नदी पार कर रहे हैं, जिससे आवाजाही बेहद खतरनाक हो चुकी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बरसात के मौसम में कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग की स्थिति भी बेहद चिंताजनक बनी हुई है. मार्ग के कई हिस्सों में लगातार भूस्खलन हो रहा है और सड़क धंसने की आशंका बनी हुई है। पहाड़ियों से गिरते पत्थरों के कारण कई लोग घायल भी हो चुके हैं। हालांकि स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *