लोक संस्कृति और मनोरंजन का मिला अद्भुत संगम

देहरादून। मंगलवार को भाजपा  प्रदेश मुख्यालय में संगठन के सभी बड़े पदाधिकारियों के सामने महेंद्र भट्ट के उत्तराखंड भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की गई। इस तरह महेंद्र भट्ट लगातार दूसरी बार उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। भाजपा हाईकमान ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महेंद्र भट्ट को ही उत्तराखंड में पार्टी की कमान सौंपने का निर्णय लिया। सबसे बड़ी बात ये है कि महेंद्र भट्ट की सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ अच्छी ट्यूनिंग भी है। ऐसे में प्रदेश के इन दो बड़े बीजेपी नेताओं के नेतृत्व में ही 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

इससे पहले 2022 में महेंद्र भट्ट उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने थे। उनके कार्यकाल में भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य की सभी 5 संसदीय सीटें जीती थीं। निकाय चुनावों में भी भाजपा को भारी सफलता मिली थी। इससे संगठन में उनका कद बढ़ता गया। भाजपा हाईकमान ने महेंद्र भट्ट को राज्यसभा भी भेजा.राष्ट्रीय  प्रदेश अध्यक्ष इसके साथ ही बीजेपी के 8 केंद्रीय परिषदों की भी घोषणा की गई। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए वोटिंग करेंगे। राष्ट्रीय परिषद् के लिए 8 नामांकन हुए थे।

राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों की घोषणा भी केंद्रीय राज्यमंत्री और चुनाव प्रभारी हर्ष मल्होत्रा ने की। राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक,हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत,पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत,टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह,नैनीताल-उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट प कल्पना सैनी के नाम शामिल है।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *