तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में सीएम धामी सहित हजारों लोगों ने की शिरकत

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर को लांच किया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादियों के तमाम ठिकानों को ध्वस्त किया गया। जिसके चलते अभी भी भारत-पाक के बीच तनाव का माहौल है। ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने के बाद देश भर में यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। देहरादून के शौर्य स्थल चीड़बाग से गांधी पार्क तक भव्य तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया।

बुधवार को आयोजित यह यात्रा हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से सफलतापूर्वक चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही। हजारों की संख्या में आमजन, पूर्व सैनिक, युवा वर्ग और मातृशक्ति ने तिरंगे के साथ पद यात्रा में भाग लिया। यात्रा के शुरुआती में मुख्यमंत्री ने शौर्य स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले वीर सैनिकों, वायुसेना, नौसेना और सभी सुरक्षा बलों को नमन किया।

उन्होंने कहा भारत ने एक बार फिर ये सिद्ध कर दिया है कि वो आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में पूरी तरह सक्षम है। सीएम धामी ने कहा ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने न केवल अपने वीर सपूतों की बहादुरी का प्रदर्शन किया, बल्कि आतंकवाद और उसके समर्थकों को ये साफ संदेश भी दिया कि नया भारत अब हर आतंकी कार्रवाई का जवाब उसी की भाषा में देगा।

सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत किसी भी आतंकी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। अब देश की सीमाओं की रक्षा अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीक से की जा रही है। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड वीर भूमि है, जहां का लगभग हर परिवार देशसेवा से जुड़ा है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि वे सेना और सुरक्षा बलों के अनुशासन, शौर्य और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ को प्रत्येक वर्ष मनाए जाने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    सेना के जवानों को मित्र पुलिस ने दी साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी

    डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल/लिंक और साइबर खतरों के प्रति आमजन को किया सतर्क वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक…

    जलपान-भोजन की बदइंतजामी पर भड़के शिक्षक, जनगणना प्रशिक्षण में हंगामा, वीडियो वायरल

    राजामहेन्द्रप्रताप पीजी कॉलेज में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब प्रतिभागियों को उपलब्ध कराए गए जलपान व भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिक्षकों का गुस्सा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *