जासूसी के आरोप में लक्सर का व्यक्ति गिरफ्तार, कई संवेदनशील सूचनाएं लीक होने की आशंका

बठिंडा सैन्य छावनी में जासूसी के आरोप में लक्सर क्षेत्र के रोशनी गांव निवासी रकीब पुत्र इकबाल को गिरफ्तार किया गया है। पकडा गया आरोपी पिछले कई वर्षों से बठिंडा सैन्य छावनी में टेलर (दर्जी) का काम कर रहा था। पुलिस और खुफिया एजेंसियों को रकीब की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जिसके बाद उसकी तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान उसके मोबाइल फोन में पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी से जुड़े नंबर और सेना से संबंधित संवेदनशील दस्तावेज मिले।

जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के दोनों मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। बठिंडा के थाना कैंट पुलिस ने एक सैन्य अधिकारी की शिकायत पर रकीब के खिलाफ केस दर्ज किया है। सेना द्वारा पकड़े जाने के बाद उसे स्थानीय पुलिस को सौंपा गया। एसएसपी अमनीत कौडल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया मामले की जांच कई सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी कर रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियां यह जानने में जुटी हैं कि रकीब कब से पाकिस्तान की किसी एजेंसी से जुड़ा। उसने अब तक क्या-क्या जानकारी साझा की है। प्रारंभिक जांच में कई संवेदनशील सूचनाएं लीक होने की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले 29 अप्रैल को भी बठिंडा सैन्य छावनी से एक अन्य व्यक्ति सुहेल कुम्बर को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह पाकिस्तानी महिला के संपर्क में था। उसे संवेदनशील सूचनाएं दे रहा था। फिलहाल वह भी न्यायिक हिरासत में है।

  • Related Posts

    रुड़की में कैबिनेट मंत्री ने सुनी जन-समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने अपने कैंप कार्यालय (सेवा केंद्र) पर जनता की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी…

    जिलाधिकारी मनीष कुमार का सख्त रुख, जनता मिलन में 59 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई।

    दिव्यांग को मौके पर दिलाई राहत, प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की प्रक्रिया तुरंत शुरू। सोमवार को जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदभर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *