जलपान-भोजन की बदइंतजामी पर भड़के शिक्षक, जनगणना प्रशिक्षण में हंगामा, वीडियो वायरल

राजामहेन्द्रप्रताप पीजी कॉलेज में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब प्रतिभागियों को उपलब्ध कराए गए जलपान व भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज प्रतिभागियों ने मौके पर ही विरोध जताया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में अधिकारी प्रगणकों को समझाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं, जबकि शिक्षक भोजन की निम्न गुणवत्ता और अव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों का आरोप है कि व्यवस्थाएं बेहद खराब थीं, जिससे पूरे कार्यक्रम की गरिमा प्रभावित हुई।

इस दौरान प्रदीप कुमार (ब्लॉक अध्यक्ष, जूनियर शिक्षक संघ), ऋषिपाल (प्रधानाध्यापक), मनोज कुमार (प्रधानाध्यापक), योगेंद्र कुमार, विपिन तोमर, कुशलजीत, कमलजीत तोमर, राजकुमार, संजय कुमार समेत कई शिक्षकों ने खुलकर विरोध दर्ज कराया और व्यवस्था सुधार की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। जनगणना प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी एवं नायब तहसीलदार युसूफ अली ने प्रतिभागियों को आश्वस्त किया कि व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा और भविष्य में इस तरह की शिकायतों की पुनरावृत्ति नहीं होगी। हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता सुधारने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

  • Related Posts

    क्वांटम विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय एआई कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ

    क्वांटम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “इनोवेशन एंड प्रैक्टिस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ICIPI-2026)” का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 15 एवं 16 मई तक चलने वाले इस सम्मेलन…

    सोशल मीडिया अफवाहों पर ध्यान न दें, श्रमिक सीधे श्रम विभाग में दर्ज कराएं शिकायतें: उप श्रमायुक्त विपिन कुमार

    जनपद हरिद्वार के उप श्रमायुक्त विपिन कुमार ने सभी श्रमिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *