जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम

जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 60 समस्याएं/ शिकायतें दर्ज की गई जिसमें मौके पर 28 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु किया गया प्रेषित

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी

जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न  विभागों से संबंधित 60 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 28 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि,विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।

जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता सविता चौहान पत्नी ऋषिपाल चौहान ने अपने प्लॉट जो कि खसरा नं 1061/1 एवं 160/3 क्षेत्रफल 2028 वर्ग फीट ग्राम भगतनपुर आबिदपुर परगना ज्वालापुर में स्थित है, पड़ोस के व्यक्ति द्वारा उक्त प्लॉट पर कब्जा कर लिया है,प्लॉट को कब्जा मुक्त करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। समस्त गली नं 06 वासी ग्राम कांगड़ी हरिद्वार के लोगों ने कांगड़ी की गली नं 06  में सतीश सरिया वाली की दुकान से सम्पूर्ण गली में काफी टाइम से पानी की समस्या बना हुई है,पानी की समस्या के निदान को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।

प्रार्थी राजपाल निवासी सहदेवपुर की भूमि खाता संख्या 00142 खसरा नं 245 रकबा  0.5940 मौजा रायपुर दरेडा ज्वालापुर में हुआ ,उक्त भूमि मौके पर कम हो रही है, प्राथी के पास के काश्तकारों ने तोड़कर अपनी जमीन में मिला लिया है,भूमि की पैमाइश कराए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी  नरेंद्र अरोड़ा ने बरसाती रो नदी से , जो सलेमपुर, गढ़मीरपुर,सुमन नगर एवं पतंजलि योगपीठ के निकट से होकर गुजरती है,बरसाती नदी से उत्पन्न बाढ़ एवं जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान एवं जल्द कार्यवाही करने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी नरेंद्र अरोड़ा ने शुभम विहार,द्वारिका निकट गुरुकुल कांगड़ी विवि के मोड़ पर एनएचएआई के द्वारा निर्माणाधीन नाले का कार्य काफी समय से अधूरा पड़ा हुआ है।उक्त नाले के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।

शिकायतकर्ता कुलदीप कुमार ने ग्राम पंचायत शिवदास पुर उर्फ तेलीवाला ब्लॉक बहादराबाद न जल निकासी की समस्या हल करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी मुकेश कुमार निवासी मीरपुर मुवाजपुर ब्लॉक बाहराबाद ने अपने घर के बाहर अवैध निर्माण एवं नाली का पानी सड़क पर आने के कारण हो रही परेशानी को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी कौशल्या देवी पत्नी स्व चेतराम शर्मा ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस आवंटित कराए जाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।  जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे।

सीएम हेल्पलाइन में  दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करे संबंधित अधिकारी

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 566 शिकायतें तथा एल 2 पर 128 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पाया है कि कई विभागों द्वारा 36 दिन से शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है,उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द समस्याओं का निरंकारण करना सुनाश्चित करे,इसने किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी है कि लंबित शिकायतों का निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करे।

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता,अपर उपजिलाधिकारी रुड़की हर गिरी ,एसएलओ आकाश जोशी,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनिल वर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य महिमानंद जोशी,जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा० शि०)अमित कुमार चन्द, जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, स्वजल नोडल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी,मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भजन-कीर्तन से गूंजेगा नशा मुक्त चम्पावत का संदेश।

    मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल के तहत महिला भजन मंडली को संस्कृति किट भेंट, डीएम मनीष कुमार बोले— लोक संस्कृति ही समाज की असली शक्ति। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…

    नशा कुछ पल की मदहोशी, लेकिन जीवनभर की क्षति।

    आईटीबीपी 36वीं वाहिनी में ब्रह्मकुमारी बहनों ने हिमवीरों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ, डिजिटल अरेस्ट और मोबाइल की लत पर भी किया जागरूक। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 36वीं वाहिनी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *