हरिद्वार में बनेगी राज्य की पहली हेलीपैड वाली बिल्डिंग

2027 अर्द्धकुंभ मेले से पूर्वे हरिद्वार सीसीआर टॉवर का विस्तार किया जाएगा। पुराने टावर के बराबर में ही रोड़ीबेलवाला मैदान में नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। इस बिल्डिंग की छत पर आधुनिक हेलीपैड बनाया जाएगा। यह उत्तराखंड की पहली ऐसी सरकारी बिल्डिंग होगी, जिसकी छत पर हेलीकॉप्टर न सिर्फ लैंड करेंगे, बल्कि उडान भी भर सकेंगे। 30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना को हाई पावर कमेटी से अनुमति मिल गई है। उसके बाद बीते रोज यूकाडा की टीम ने हेलीकॉप्टर से सर्वे कर संभावनाओं का अध्ययन किया। मेला प्रशासन के अनुसार सीसीआर के ठीक पास सीसीआर की नई बिल्डिंग भी प्रस्तावित है। जिसमें चार मंजिलों का निर्माण होना है।

नई बिल्डिंग अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। इसमें मेला प्रबंधन की सभी तकनीकी, सुरक्षा और कम्युनिकेशन यूनिटों को शिफ्ट करने की योजना बनाई गई है। इस बिल्डिंग की छत पर जो हेलीपैड बनाया जाएगा, उसमें हेलीकॉप्टर सीधे सीसीआर टावर की छत पर लैंड कर सकेगा। इससे शहर के व्यस्त मार्गों और मेलाक्षेत्र के भीतर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।इसके साथ ही यह हेलीपैड मेडिकल एम्बुलेंस और आपात स्थिति में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

बताया जा रहा है कि किसी भी बड़े हादसे, आपदा या मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में मरीजों को तुरंत एयरलिफ्ट कर देहरादून या अन्य बड़े मेडिकल केंद्रों में भेजा जा सकेगा।अपर कुंभ मेलाधिकारी दयानन्द सरस्वती ने बतायाकि नई इमारत के डिजाइन, सुरक्षा प्रबंधन और हेलीपैड तक पहुंचने वाले मार्गों का जायजा लिया गया है। यूकाडा की टीम ने टेक्निकल जानकारी जुटाई है। आसामान में हवाई मार्गों को भी परखा गया है। भवन का ढांचा हेलीकॉप्टर संचालन के अनुसार तैयार किया जाएगा. जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *