बालिकाओं में जागरुकता व कैरियर मार्गदर्शन पर करें फोकस

संयुक्त मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में ब्लाक टास्क फोर्स की हुई बैठक

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विकासखंड कोट, पौड़ी, पाबौ एवं कल्जीखाल के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। आयोजित बैठक में अभियान के अंतर्गत चल रही गतिविधियों की समीक्षा की गयी।

शुक्रवार को तहसील सभागार पौड़ी में आयोजित बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने संबंधित विभागों को निर्देश दिये कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य, पुलिस व शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के लिए करियर काउंसिलिंग, गणित, विज्ञान विषयों के प्रति रुचि विकसित करना, गुड टच, बैड टच जागरूकता, बाल विवाह रोकथाम व मिसिंग गर्ल सहित अन्य के बारे में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा, बाल संरक्षण, खेल सहभागिता व बाल विवाह पर आंकड़ों सहित अगली बैठक में प्रस्तुत करें।

बैठक के प्रारंभ में बाल विकास परियोजना अधिकारी कोट अंजू चमोली ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट को स्मृति चिन्ह भेंट किया। विभाग की ओर से अफसर बिटिया कार्यक्रम, बालिका जन्मोत्सव, गरीब बालिकाओं हेतु प्रोत्साहन तथा दूरस्थ विद्यालयों में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम की कार्यवाही रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित प्रस्तुत की गयी।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी पाबौ अमित चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी पौड़ी मास्टर आदर्श, बाल विकास परियोजना पौड़ी आशा रावत, कल्जीखाल सुषमा रावत सहित सुपरवाइजर पुष्पा, सुषमा रावत, गीता व अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *