प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकार यूं हुए ठगी के शिकार

स्वदेश बुलेटिन

हरिद्वार। प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकार ललितेन्द्र नाथ लाखों की ठगी के शिकार हो गए। उनसे फोन पर हुई वार्ता के अनुसार आज दोपहर सबसे भीड़ भरे व आवाजाही वाले रास्ते चन्द्राचार्य चौक पर सड़क पर एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया।

पत्रकार ने अपनी स्कूटी रोककर पूछा, कौन हैं आप? उस व्यक्ति ने कहा मैं आपका साला हूँ। आपकी पत्नी का बड़ा भाई। ऋषिकेश में मैं फूड इंस्पेक्टर हूँ, अब यहां हरिद्वार में ट्रांसफर होकर आ गया हूं। खाद्य पदार्थों में मिलावट वगैरह की जांच करता हूँ कि कोई गड़बड़ तो नहीं है।

आज हमारे यहाँ पूजा है, चलिए आपको अपने घर ले चलता हूँ। ललितेन्द्र नाथ हिप्नोटाइज़ से हुए पास में ही उनके साथ चलते गए। कथित ठग ने एक मकान के सामने जाकर अंदर से अपनी मां को आवाज़ लगाई कि कॉफी लाओ मेरे जीजा आए हैं। लेकिन अंदर से कोई नहीं आया। तभी उन्होंने कहा कि अंदर पंडित जी पूजा कर रहे हैं उनके लिए मैं अंगूठी लेने जा रहा हूं। अपनी अंगूठी तो देना जरा, इसी नाप की लानी है।

ललितेन्द्र जी ने चुपचाप अपनी नीलम की अंगूठी उतारकर दे दी। वो व्यक्ति अंगूठी लेकर वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। उसके जाने के बाद ललितेन्द्र जी को होश आया कि कोई मेरी अंगूठी लेकर भाग गया है। वे ठगे से इधर-उधर देखते रहे लेकिन वो तो वहां से भाग चुका था।

ललितेन्द्र जी का कहना है कि उस दौरान जैसा वह व्यक्ति कहता रहा मैं वैसा ही करता रहा। बाद में होश आया कि ये क्या हो गया।

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *