सीवरेज के लिए खोदी गई सड़कों पर दिन-रात चल रहा मरम्मत कार्य

चारधाम यात्रा के आगामी सीजन और स्थानीय निवासियों की सुविधा को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर हरिद्वार शहर में सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा निर्माण कार्यों को दिन-रात चलाकर त्वरित गति से पूर्ण करने की सख्त हिदायत के बाद पेयजल निगम की गंगा निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई ने मरम्मत कार्यों में तेजी ला दी है। परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने जानकारी दी कि 26 अप्रैल को मात्र एक दिन के भीतर पैकेज-01 और पैकेज-02 के अंतर्गत कुल 381 मीटर सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है।

विवरण के अनुसार, पैकेज-01 के तहत इंडस्ट्रियल एरिया में 155 मीटर बीटी रोड का कार्य पूरा हुआ, जबकि पैकेज-02 के अंतर्गत शिवपुरम कॉलोनी, लोक सेवा आयोग मार्ग, द्वारका विहार, गणपति धाम फेस-3 और मोहन एनक्लेव जैसी महत्वपूर्ण सड़कों पर सीसी रोड व पावर ब्लॉक बिछाने का कार्य त्वरित गति से किया गया। इस तत्परता से स्थानीय व्यापारियों और तीर्थयात्रियों को आवागमन में हो रही असुविधा से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यात्रा मार्ग पर जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या को मानसून से पहले हर हाल में दूर कर लिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं का अनुभव सुखद बना रहे।

  • Related Posts

    यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, नकल पर रहेगी जीरो टॉलरेंस

    डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सीसीटीवी-जैमर से लेकर यातायात व्यवस्था तक की गहन समीक्षा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा 14 जून को आयोजित होने…

    कोतवाली लैंसडाउन पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है

    आपरेशन प्रहार, वारंटी गिरफ्तार कोतवाली लैंसडाउन पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ न्यायायिक मजिस्ट्रेट द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *