सड़क हादसे में घायल की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य: परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने ‘सुरक्षित साथी’ अभियान का किया आगाज

परिवहन विभाग और हीरो मोटोकॉर्प के ‘राइड सेफ इंडिया’ कार्यक्रम के तहत मंगलवार को हरिद्वार में “सुरक्षित साथी” प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री प्रदीप बत्रा ने दो-टूक कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग मौत को बुलावा देने जैसा है; उन्होंने अपील की कि तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग से बचकर ही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसी जा सकती है।

उन्होंने ‘गोल्डन ऑवर’ के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करना किसी पुण्य से कम नहीं है, इसलिए डरें नहीं और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाकर इंसानियत का फर्ज निभाएं। इस दौरान डिलीवरी पार्टनर्स और ड्राइवर्स सहित करीब 500 प्रतिभागियों को सुरक्षित ड्राइविंग और प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग दी गई, साथ ही मंत्री जी ने ‘सुरक्षित साथी’ किट और हेलमेट भी वितरित किए। एडीएम पी.आर. चौहान और आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने भी यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। इस मौके पर संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा, आरटीओ संदीप सैनी, एआरटीओ नेहा झा, रश्मि सैनी, जितेंद्र चंद और निखिल शर्मा सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भूपतवाला में उप मेलाधिकारी ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए कड़े निर्देश

    आगामी कुंभ मेला-2027 को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए मेला प्रशासन ने धरातल पर मोर्चा संभाल लिया है। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में उप मेलाधिकारी मनजीत…

    DM मयूर दीक्षित का ‘गुरु मंत्र’: धनौरी के छात्र-छात्राओं को सिखाए सफलता के गुर

    बोले—मोबाइल और नशे से रहें दूर हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित मंगलवार को धनौरी स्थित हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज पहुंचे, जहाँ उन्होंने एक कड़क शिक्षक की भूमिका निभाते हुए ग्रामीण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *