जाने-माने स्पोर्ट्समैन, रेफरी एवं प्रमुख व्यवसायी विनोद सिंह मेहता ‘विनोद दा’ का निधन।

क्षेत्र के जाने-माने स्पोर्ट्समैन, फुटबॉल रेफरी, प्रमुख व्यवसायी तथा सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे विनोद सिंह मेहता उर्फ ‘विनोद दा’ का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही लोहाघाट सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मुंबई में हुए उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में परिजन, परिचित और शुभचिंतक उपस्थित रहे। स्व. विनोद सिंह मेहता मूल रूप से रेगडु के चाख मेहता गांव के निवासी थे। वे लंबे समय तक लोहाघाट के चांदमारी मोहल्ले में निवासरत रहे और स्थानीय खेल गतिविधियों से गहराई से जुड़े रहे।

खेलों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिचय इस बात से मिलता है कि वे राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट के पीटीए अध्यक्ष भी रहे। हाल के वर्षों में वे मुंबई में रह रहे थे, जहां उनका परिवार एवं भाई निवास करते हैं। उनके निधन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह माहरा, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा कार्यकर्ता सतीश चंद्र पांडे, आनंद मेहता, शिक्षक लक्ष्मण सिंह मेहता, ग्राम प्रधान जगत सिंह मेहता, कल्याण सिंह मेहता, धन सिंह मेहता, शिव मंदिर कमेटी रेगड़ू के गोविंद मेहता, केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट के पूर्व प्रधानाचार्य वासुदेव ओली सहित अनेक सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। क्षेत्र ने एक सादगीप्रिय, कर्मठ और समाजसेवी व्यक्तित्व को खो दिया है।

  • Related Posts

    27 करोड़ का बजट पास, सफाई और सौंदर्यीकरण पर रहेगा फोकस-रुड़की रोड को 60 दिन में शौचमुक्त बनाने का संकल्प-सोहलपुर रोड चौड़ीकरण और वेंडिंग जोन बनाने पर मुहर

    नगर पंचायत अध्यक्ष समीना की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 का करीब 27 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित…

    पूर्णागिरि मेला बना आस्था के साथ बेहतरीन व्यवस्थाओं का मॉडल, श्रद्धालु बोले— “दिल जीत लिया चम्पावत प्रशासन ने”

    सीएम धामी की पहल और डीएम मनीष कुमार की मॉनिटरिंग से बदली मेले की तस्वीर, अब 365 दिन मेले की तैयारी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला को राष्ट्रीय स्वरूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *