ऋषिकेश–हरिद्वार रोड पर बड़ा सड़क हादसा, चार लोगों की मौत

ऋषिकेश–हरिद्वार मार्ग पर पीएनबी सिटी गेट के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार की ओर से आ रही एक एक्सयूवी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर की रात ऋषिकेश कंट्रोल 112 के माध्यम से कोतवाली ऋषिकेश को सूचना मिली कि पीएनबी सिटी गेट के पास एक कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही कोतवाली ऋषिकेश, श्यामपुर चौकी और आईडीपीएल चौकी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।

मौके पर पाया गया कि एक्सयूवी कार (यूके07 एफएस 5587) ने सड़क किनारे खड़े ट्रक (एचआर 58 ए 9751) को जोरदार टक्कर मारी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक ने किसी जानवर को बचाने के प्रयास में वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है

कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि कार स्वामी की पहचान सोनू कुमार निवासी चंद्रेश्वर मार्ग ऋषिकेश के रूप में हुई हैं। इन्हें फोन किया गया लेकिन फोन नहीं उठा।

इनमें से एक धीरज जायसवाल (30) पुत्र दीनबंधु जायसवाल निवासी चंद्रेश्वर नगर दुर्गा मंदिर रोड ऋषिकेश और दूसरा हरिओम (22) पुत्र अरविंद कुमार निवासी हनुमान मंदिर गुमानीवाला ऋषिकेश है। वहीं, देर रात तक अन्य दो मृतकों की पहचान की कोशिश जारी थी।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बारह वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया देश की बड़ी उपलब्धि

    जिला भाजपा कार्यालय रूड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा,जनसेवा,जनकल्याण एवं सुशासन के गौरवपूर्ण बारह साल पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,रूड़की द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें…

    बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी ने साबिर पाक की दरगाह में हाजिरी दे मांगी अमनो-सलामती की दुआएं

    बॉलीवुड (मुंबई) के सिंगर तथा दर्जन भर से अधिक फिल्मों में अपने सुरों और संगीत का जादू जगाने वाले शबाब साबरी ने विगत रात्री हजरत मखदूम साबिर कलियरी की दरगाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *