रानीपुर पुलिस ने चलाया बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों का सत्यापन अभियान

*कोतवाली रानीपुर*

*रानीपुर पुलिस ने चलाया बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों का सत्यापन अभियान*

*मौके पर पुलिस ने कुल 60 व्यक्तियों का किया सत्यापन*

*सत्यापन न कराने पर 05 मकान मालिकों पर ठोका ₹50,000/-का जुर्माना*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आपराधिक घटनाओ की रोकथाम के दृष्टिगत कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा प्रत्येक सप्ताह रविवार को बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, कबाडियो, मोटर मैकेनिको, गैराज में कार्य करने वाले व्यक्तियो एवं संदिग्धो के सत्यापन की कार्यवाही करते हुये लोगो को सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

उक्त अभियान को जारी रखते हुये आज दिनांक 20.04.2025 की प्रातः प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में कोतवाली रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत अलग- अलग स्थानो लेवर कालोनी सेक्टर-2, व शिवालिक नगर क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, व घरेलू नौकरो, ठेली, फड वाले, कबाडियो, मोटर मैकेनिको आदि के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया ।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा मौके पर कुल 60 लोगो का सत्यापन किया गया, तथा बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने पर 05 मकान मालिकों का मौके पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुये कुल कुल ₹50,000/-के कोर्ट चालान किये गये।

रानीपुर पुलिस ने सभी मकान मालिको को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियो का शत प्रतिशत सत्यापन करने हेतु निर्देशित/जागरूक किया गया। साथ ही फड, ठेली, मोटर मैकेनिक, गैराजो में काम करने वाले व्यक्तियो, व कबाडियो को भी अपना-अपना सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया।

*कार्यवाही का विवरण-*
1- कुल 05 कोर्ट चालान (धनराशि ₹50,000/-)

*पुलिस टीम-*
1- कमल मोहन भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक
2- उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी औ0 क्षेत्र,
3- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह पाल
4- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल
5- अ0उ0नि0 मोहन सिंह

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *