मा० सीएम की प्ररेणा से शहर के प्रमुखतम चौक चौराहे, व घंटाघर आधुनिक परम्परागत सौन्दर्यीकरण की ओर

निविदा सम्पन्न, डिजाईन, स्वीकृत कार्य प्रगति युद्धस्तरः

दून की धड़कन ‘घंटाघर‘ अब दिखेगा और भव्य-दिव्य,

मा0 सीएम के प्रताप से चिट्ठी पत्र, मंथन, वाद-विवाद पूर्व ही धरातल पर उतर जाते हैं, आजकल जिला प्रशासन के कामः

डिजाईन, सर्वे, कान्सेप्ट तो ज्वाइनिंग के दूसरे माह ही कर लिया था तैयारः निरंतर धनराशि संगठित करने में लगे थे डीएम

डीएम ने स्मार्ट सिटी की समर्पण होने जा रही धनराशि को ही धर पकड़ किया बजट का प्रबंधन, निर्माण के साथ योजना का रखरखाव भी शामिल।

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल अपनी कार्यशैली के अनुसार कई करोड़ के जन सरंचनाओं के एक साथ काम उठवाए है मा० सीएम की प्ररेणा से शहर में विभिन्न प्रमुख स्थलों के सौन्दर्याकरण निर्माण कार्य गतिमान है। जिसके अन्तर्गत दून की धड़कन ‘घंटाघर’ अब दिव्य-भव्य स्वरूप में दिखेगा जिसका सभी स्टैक होल्डर्स से विमर्शः कर कार्य प्रारम्भ हो गया है। जिलाधिकारी येनकेन बजट का प्रबन्ध करते हुए भी कार्यों को धरातल पर उतारने में जुटे हैं, जिनकी उनके द्वारा निरंतर मॉनिटिरिंग की जा रही है।

शहर के घंटाघर चौक को आधुनिक एवं यातायात हेतु सुगम बनाया जा रहा है, जिलाधिकारी ने चार्ज संभालते देहरादून में सुगम सुविधा एवं यातायात के लिए निरंतर प्रयास एवं मंथन से शहर के चौक चौराहों का पारम्परितक एवं पौराणिक शैली सौन्दर्गीकरण के विकसित किए जाने की कार्य योजना को धरातल पर लाने का कार्य किया। जिसके फलस्वरूप शहर के घंटाघर सहित अन्य चौक चौराहों को सौन्दर्याकृत बनाने का कार्य गतिमान है। घंटाघर के सुधारीकरण कार्यों से जहां यातायात संचालन में मदद मिलेगी वहीं, घंटाघर अपने भव्य स्वरूप से जनमानस को अपनी ओर आकर्षित करेगा तथा चौराहों पर राज्य की लोक पारम्परिक शैली में विकसित छवि पर्यटकों में राज्य के लोक संस्कृति एवं परम्परा के दर्शन कराएगी। डीएम ने चौक चौराहों का सौन्दर्यीकरण सुधार, एवं घंटाघर के कार्यों का डिजाईन, सर्वे, कान्सेप्ट तो ज्वाइनिंग के दूसरे माह ही तैयार कर लिया था जिसके लिए निरंतर धनराशि संगठित करने में लगे थे। डीएम ने स्मार्ट सिटी की समर्पण होने जा रही धनराशि को ही धर पकड़ कर बजट का प्रबंधन करते हुए कार्य प्रारम्भकरवा दिए हैं, निर्माण के साथ योजना का रखरखाव भी शामिल है।

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *