प्रधानमंत्री की पहल से कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई गति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, पूसा से पी.एम. धन-धान्य कृषि योजना एवं दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित 2100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया गया।

इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र भरसार सहित जनपद पौड़ी के सभी विकासखंडों में सफलतापूर्वक किया गया।

जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आवास विकास मैदान, श्रीनगर में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पौड़ी जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रगतिशील कृषकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कृषि विभाग सहित संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है

    चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *