जिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम एक्शन में

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के मार्गदर्शन एवं निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन पौड़ी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने द्यूला, देवकुंडई, पोखड़ा तथा एकेश्वर ब्लॉक के अन्य प्रभावित गांवों में गुलदार की गतिविधियों पर सतत निगरानी शुरु कर दी है।

जिलाधिकारी पौड़ी के निर्देशन में वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने हेतु पर्याप्त संख्या में पिंजरे लगाए जा रहे हैं, साथ ही वन कर्मियों की गश्त को और बढ़ाया गया है। संभावित क्षेत्रों में ट्रेंकुलाइज़र गन और कैमरे भी तैनात किए गए हैं, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

जिला प्रशासन ने स्थानीय ग्रामवासियों से सतर्क रहने एवं प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। ग्रामीणों को राहत और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन, पुलिस एवं वन विभाग समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि वन विभाग स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखे हुए है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं कि गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। उन्होंने जनता से धैर्य एवं सहयोग की अपील की है।

 

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बारह वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया देश की बड़ी उपलब्धि

    जिला भाजपा कार्यालय रूड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा,जनसेवा,जनकल्याण एवं सुशासन के गौरवपूर्ण बारह साल पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,रूड़की द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें…

    बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी ने साबिर पाक की दरगाह में हाजिरी दे मांगी अमनो-सलामती की दुआएं

    बॉलीवुड (मुंबई) के सिंगर तथा दर्जन भर से अधिक फिल्मों में अपने सुरों और संगीत का जादू जगाने वाले शबाब साबरी ने विगत रात्री हजरत मखदूम साबिर कलियरी की दरगाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *