कुमाऊं महोत्सव के चौथे दिन माया उपाध्याय की सुरमयी प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया

कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक विविधताओं से सराबोर रहा। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच पर उनके साथ विजय नेगी, जगदीश वर्मा, मुराद खान, राजेन्द्र तिवारी, अमरनाथ सिंह नेगी और डॉ. संतोष बिष्ट ने भी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। स्टार नाइट की शुरुआत प्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्याय की जोरदार प्रस्तुति से हुई।

उन्होंने ‘नेल पॉलिश’, ‘छोरी लछीमा’, ‘माया लागी’ और ‘आख्यो मैं सुरम’ जैसे लोकप्रिय गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके सुरों की गूंज और दर्शकों की तालियों की आवाज देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर गूंजती रही। इसके बाद रूद्रवंशी बिष्ट की प्रभावशाली आर्टिस्टिक योग प्रस्तुति ने दर्शकों को शारीरिक संतुलन और लयबद्धता की एक नई परिभाषा से परिचित कराया। दिशा अकादमी की ओर से प्रस्तुत शास्त्रीय नृत्य ने भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को मंच पर सजीव किया और दर्शकों से खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ साहित्यकार नवीन बिष्ट को उनके साहित्यिक योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। आयोजकों की ओर से उन्हें प्रतीक चिह्न और शॉल भेंट कर कुमाऊं की साहित्यिक परंपरा के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है

    चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *