चिकित्सा संघ की सक्रिय पहल, स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर रखी चिकित्सकों की बात

प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड की नैनीताल शाखा के सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान चिकित्सकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और लंबे समय से लंबित चली आ रही चिकित्सकों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की।

संघ के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र रावत ने बताया कि चिकित्सकों की कई महत्वपूर्ण मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्मिकों में असंतोष व्याप्त है। स्वास्थ मंत्री डॉ. रावत ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य महानिदेशक और संयुक्त निदेशक से मोबाइल फोन के माध्यम से वार्ता कर मांगों के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए।

 

  • Related Posts

    लीसा विदोहन से रोजगार सृजन एवं वनाग्नि सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    वन विभाग के तत्वावधान में लीसा विदोहन से रोजगार सृजन एवं वनाग्नि सुरक्षा जन जागरूकता के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी…

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रामलीला मैदान में भव्य हिंदू सम्मेलन, राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का संकल्प।

    लोहाघाट। रविवार को सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और पौराणिक नगरी लोहाघाट पूरी तरह सनातन चेतना और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *