लीड बैंक कार्यालय चम्पावत ने नैनीताल बैंक को भेजा पत्र, ग्रामीणों को मिल सकती है बड़ी राहत

जनपद के दूरस्थ रीठाखाल क्षेत्र में एटीएम स्थापित करने की मांग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद लीड बैंक कार्यालय, चम्पावत ने इस संबंध में औपचारिक पत्र जारी कर संबंधित बैंक से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। भारतीय स्टेट बैंक के लीड बैंक कार्यालय, महालक्ष्मी मार्केट, चम्पावत द्वारा जारी पत्र (संख्या- लीडबैंक/2025-26/310, दिनांक 28-01-2026) में नैनीताल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक को रीठाखाल क्षेत्र में एटीएम स्थापित किए जाने के संबंध में निर्देशित किया गया है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि जिलाधिकारी चम्पावत को प्राप्त अनुरोध के क्रम में विकास खंड पाटी के रीठाखाल क्षेत्र में एटीएम की आवश्यकता बताई गई है, ताकि स्थानीय जनता को नगद निकासी के लिए दूर-दराज न जाना पड़े। वर्तमान में क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सुविधा के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। लीड बैंक कार्यालय ने संबंधित बैंक से अपेक्षा की है कि वह अपने स्तर से शीघ्र उचित कार्रवाई करते हुए एटीएम स्थापना की दिशा में प्रगति से अवगत कराए, ताकि इसकी सूचना जिलाधिकारी को उपलब्ध कराई जा सके। यदि रीठाखाल में एटीएम स्थापित होता है तो यह ग्रामीणों, व्यापारियों और स्थानीय उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत साबित होगा। इससे न केवल बैंकिंग सेवाएं सुलभ होंगी, बल्कि क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

  • Related Posts

    भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर जनसंघ के समय के वरिष्ठ नेता पूर्व पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया सम्मानित

    आज भारतीय जनता पार्टी के 47 में स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार के पंचायती राज एवं आयुष मंत्री माननीय मदन कौशिक ने हरिद्वार के पूर्व पालिका अध्यक्ष रहे…

    सैनी समाज हरिद्वार भेल रानीपुर के 46 वे वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुनील सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे l

    भेल हरिद्वार कमेटी द्वारा दिव्य एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया l सैनी समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बहुत ही मनमोहक कार्यक्रम किये…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *