कोठारी बंधुओं के बलिदान को किया नमन, एकजुटता और ‘पंच परिवर्तन’ का दिया संदेश

बाराकोट खंड में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सकल हिंदू समाज आयोजन समिति के तत्वावधान में विशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों की सहभागिता रही और पूरा वातावरण जयघोष व सांस्कृतिक रंग में सराबोर नजर आया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में जिला कार्यवाह भुवन पांडे ने अयोध्या में शहीद हुए कोठारी बंधुओं के त्याग और बलिदान का भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने कहा कि किस प्रकार कोठारी बंधुओं ने भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया और असहनीय पीड़ा झेलते हुए भी आस्था की ज्योति को प्रज्ज्वलित रखा। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से संगठित और सजग रहने का आह्वान करते हुए समाज की एकता पर बल दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मानेश्वर थानापति धर्मराजानंद जी ने संघ के ‘पंच परिवर्तन’ विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जागरण और नागरिक कर्तव्यों के पालन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र को सशक्त दिशा दे सकता है।,विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदीश ओली एवं प्रोफेसर सुमन पांडे ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूप सिंह द्वारा की गई। सम्मेलन के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मंच की शोभा बढ़ाई और दर्शकों को भारतीय परंपरा व संस्कृति से जोड़ने का कार्य किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक राजू अधिकारी, मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा, ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य, गंगा बिष्ट, राहुल जोशी, योगेश तिवारी, अजय बिष्ट, उमेश बिष्ट, दीपेंद्र अधिकारी, मनोज जोशी, राजू गड़कोटी, दरवान मेहता, नरेंद्र फर्त्याल, हरीश आर्य, अमन, चंचल, करन सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा। सम्मेलन के समापन पर समाज की एकजुटता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

  • Related Posts

    भीषण गर्मी से राहत पाने मां पूर्णागिरि की शरण में उमड़ रहे श्रद्धालु

    उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले में बढ़ी रौनक, एक दिन में 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मंदिर मेले में इन दिनों…

    पहाड़ की खेती में बदलाव की बयार: जंगली जानवरों पर लगी ‘लक्ष्मण रेखा’, किसानों को नई उम्मीद

    सेतु आयोग की पहल रंग लाई, उत्तराखंड के पहले बायोमास कोल्ड स्टोरेज से किसानों को मिलेगा बड़ा सहारा लोहाघाट। पहाड़ के किसानों की जिंदगी बदलने की दिशा में सेतु आयोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *