कारगिल शहीद कुंडल बेलाल को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजल दी  

कारगिल युद्ध में देश के लिए शहीद हुए कुंडल सिंह बेलाल को लोगों ने पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। ग्रामीण शिक्षा, स्वास्थ्य पर्यावरण एवं पर्यटन जन कल्याण संस्थान की ओर से बिलई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों ने शहीद के चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कारगिल युद्ध में कुंडल ने अदम्य साहस दिखाते हुए अपनी जान भारत माता के लिए कुर्बान कर दी। कहा कि उनकी शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। यहां संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान प्रशासक पूजा बोहरा, पूर्व सैनिक जीवन सिंह बेलाल, गंगा सिंह, मान सिंह आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोक सभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र में आप पार्टी का तेजी से विस्तारीकरण

    आम आदमी पार्टी ने अल्मोड़ा पिथौरागढ लोक सभा क्षेत्र के सभी विधान सभा क्षेत्रों में संगठन विस्तार तेज कर दिया है। सह प्रभारी सच्चिदानंद गौड़, पिथौरागढ़ विधान सभा के पूर्व…

    अभिलाषा एकेडमी डीडीहाट में जैव विविधता संरक्षण का संदेश देती अनोखी होली

    अभिलाषा समिति पिथौरागढ़ के अंतर्गत संचालित अभिलाषा एकेडमी डीडीहाट में इस वर्ष होली का पर्व पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के संदेश के साथ अनूठे रूप में मनाया गया। “वनाग्नि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *