अभिलाषा एकेडमी डीडीहाट में जैव विविधता संरक्षण का संदेश देती अनोखी होली

अभिलाषा समिति पिथौरागढ़ के अंतर्गत संचालित अभिलाषा एकेडमी डीडीहाट में इस वर्ष होली का पर्व पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के संदेश के साथ अनूठे रूप में मनाया गया।
“वनाग्नि विहिन हिमालय अभियान” के तहत छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ मिलकर पेड़ों पर प्रतीकात्मक रूप से अवीर-गुलाल अर्पित कर वनों को आग से बचाने और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और संरक्षण का भी अवसर है। बच्चों ने वनाग्नि से होने वाले दुष्परिणामों पर जागरूकता व्यक्त करते हुए हिमालयी वनों की रक्षा का आह्वान किया।

संस्थान के निदेशक डॉ. किशोर कुमार पंत ने कहा कि वर्तमान समय में वनाग्नि हिमालयी क्षेत्र के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। ऐसे में विद्यालय स्तर से ही पर्यावरणीय चेतना विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। प्रबंधक चंचल सिंह ने विद्यार्थियों की इस पहल को सराहनीय बताते हुए इसे सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में प्रेरक कदम बताया। प्रधानाचार्या डॉ. अनीता जोशी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्य ज्ञान नहीं, बल्कि प्रकृति और समाज के प्रति संवेदनशील नागरिक तैयार करना है।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने वनों को आग से बचाने, जल स्रोतों के संरक्षण तथा जैव विविधता के संवर्धन हेतु सामूहिक संकल्प लिया।
यह अनूठी होली क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक सकारात्मक और प्रेरक संदेश देने में सफल रही।

  • Related Posts

    मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में कूड़ा-कचरा गंगा नदी में न जाए – जिलाधिकारी

    मां गंगा में किसी भी श्रद्धालु  एवं स्थानीय नागरिको द्वारा कूड़ा कचरा कपड़े न फैंके जाए, इसके लिए सभी घाटों पर साइन बोर्ड लगाने के दिए निर्देश जिन घाटों की देखरेख सही…

    राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, बनाई रणनीति

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आगामी 4 जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *