सर्वसम्मति से  हुआ जाट समाज समिति का गठन

जाट समाज समिति की बैठक में पदाधिकारियों ने समाज के लोगों के बीच जाकर उन्हें संगठन से जुड़ने की बात कही और समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया। सोमवार को रुड़की स्थित प्रदेश कार्यालय पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया। प्रदेश और जिले की पूर्व कार्यकारिणी को भंग करने के साथ नई समिति के लिए चुनाव किया गया।

सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के चयन की प्रकिया की गई। इसमें रामपाल सिंह पंवार को प्रदेश अध्यक्ष, रॉबिन चौधरी जिलाध्यक्ष, महेश वर्मा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रहलाद सिंह कोषाध्यक्ष और वीरेंद्र सिंह तोमर को महासचिव चुना गया। सभी चुने गए पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत हुआ। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि एक व्यक्ति की सबसे बड़ी पहचान उसका समाज होता है और समाज को जुड़कर रहना और उसके हित में कार्य करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

  • Related Posts

    डीएम और एसएसपी द्वारा मृतक पत्रकार के परिजनों को आर्थिक मदद के रूप में चेक वितरित किए गए

    पत्रकार कल्याण कोष से तीन पत्रकारों के आश्रितों के साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रस्त एक पत्रकार को रू. 05-05 लाख की सहायता के चैक किये वितरित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

    “आदर्श चम्पावत” की दिशा में विकास कार्यों को गति देने पर जोर

    जिला पंचायत चम्पावत की द्वितीय बैठक आज जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के विकास कार्यों को गति देने,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *