“दीपक रावत का निरीक्षण, अधिकारियों को निर्देश”

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सोमवार को वर्कशॉप लाईन एवं नैनीताल रोड में नाले एवं बेसमेंट पार्किंग के साथ ही सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने कहा कि सभी लोग वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा करें। सड़क पर वाहन पार्क किए जाने पर चालानी कार्यवाही की जायेगी।

कमिश्नर दीपक रावत ने नगर आयुक्त ऋचा सिंह, को हल्द्वानी शहर में नालियों की सफाई के लिए एक दिन सुनिश्चित कर सफाई करने और यह सफाई प्रत्येक सप्ताह कराने के निर्देश दिए।

वहीं उन्होंने कहा कि वर्कशॉप लाईन में जिन दुकानदारों को ट्रान्सपोर्ट नगर में दुकान आवंटित हो चुकी है, उन्हें वहाँ शिफ्ट करने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही कहा कि वर्कशॉप लाईन में सड़क पर गाड़ियों की मरम्मत कार्य किया जाता है, तो उनकी चालानी कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि नैनीताल रोड पर लोगों द्वारा कमर्शियल शॉप का संचालन किया जा रहा है लेकिन पार्किंग लोगों द्वारा मेन सड़क पर की जा रही है। संस्थानों द्वारा पार्किंग अन्यत्र लोगों को दी गई है जो उचित नहीं है।

कमिश्नर रावत ने मौके पर नगर आयुक्त, आरटीओ एवं पुलिस महकमे के अधिकारियों को मेन सड़क पर खड़े वाहनों का चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही नैनीताल रोड पर जनपथ कॉम्प्लेक्स में पार्किंग नहीं होने पर प्राधिकरण से मानचित्र निरीक्षण कर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने नैनीताल रोड पर राम चिकित्सालय की पार्किंग के निरीक्षण के दौरान पाया कि राम हॉस्पिटल के बाहर बोर्ड पर वाहन पार्किंग “ठंडी सड़क” पर करने को लिखा गया था, जबकि राम पार्किंग में कोई वाहन खड़ा नहीं था। जिस पर कमिश्नर ने कहा कि भविष्य में मेन सड़क पर वाहन खड़ा पाया जाता है, तो चालानी कार्यवाही की जायेगी।

नैनीताल रोड पर कल्याण ज्वैलर्स की पार्किंग थी लेकिन पार्किंग पर बड़े-बड़े गड्ढे थे जिस पर पार्किंग नहीं की जा सकती थी। जिस पर कमिश्नर ने संस्थान के स्वामी को एक सप्ताह के भीतर पार्किंग सुचारु करने के निर्देश दिए, नहीं करने पर चालानी कार्यवाही की जाये।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी के साथ ही सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, विद्युत, जल संस्थान आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    क्वांटम विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय एआई कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ

    क्वांटम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “इनोवेशन एंड प्रैक्टिस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ICIPI-2026)” का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 15 एवं 16 मई तक चलने वाले इस सम्मेलन…

    सोशल मीडिया अफवाहों पर ध्यान न दें, श्रमिक सीधे श्रम विभाग में दर्ज कराएं शिकायतें: उप श्रमायुक्त विपिन कुमार

    जनपद हरिद्वार के उप श्रमायुक्त विपिन कुमार ने सभी श्रमिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *