लालढांग में अवैध खनन फिर से बढ़ गया है, सवाल ये है कि इसके पीछे किसकी मिलीभगत है?

 खनन ओर विशेष तौर पर अवैध खनन के लिए मशहूर क्षेत्र लालढांग में इन दिनों एक बार फिर अवैध खनन का खेल चल रहा है जिसमें नोयडा से आये खनन माफियाओं द्वारा रिवर रिसाइक्लिंग ने नाम पर 100 कुंतल माल की रॉयल्टी पर नदी में जेसीबी ओर पोखलेंड उतार कर 400 कुंतल से अधिक माल निकाला जा रहा है।

जिसको क्षेत्र के आस पास के ही स्टोन क्रशर ओर स्क्रीनिंग प्लांट पर डाला जा रहा है, सूत्रों की माने तो लालढांग क्षेत्र में चल रहे इस अवैध खनन के खेल में वन ओर राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिली भगत भी सामने आ रही है।

जिस कारण की खनन माफिया बेखौफ होकर 9 बीघा जमीन के पट्टे को खोदने के बाद आस पास की जमीन पर भी नदी का सीना चीर हरण कर रहे है। सूत्रों ने यह भी बताया कि इस अवैध खनन के लिए तय मशीनों से कही ज्यादा मशीने लगाई गई है। अब देखना यह होगा कि खबर छपने के बाद जिले के नए जिलाधिकारी क्या एक्शन लेते है।

  • Related Posts

    प्रदर्शन कला के विख्यात कलाकार जुटेंगे यू ओ यू हल्द्वानी में।

    हल्द्वानी में ‘प्रातिज्ञ’’ कार्यक्रम का आयोजन 25 अप्रैल को संगीत, राष्ट्रीय नृत्य एवं नाटक अकादमी, नई दिल्ली (संगीत नाटक अकादमी), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्त संस्था द्वारा उत्तराखण्ड मुक्त…

    रुड़की में कैबिनेट मंत्री ने सुनी जन-समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने अपने कैंप कार्यालय (सेवा केंद्र) पर जनता की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *