जिलाधिकारी ने अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए बंजारावाला में स्टोन क्रेशर सीज किया

 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्टोन केशर द्वारा नियम विरुद्ध कार्य करने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए विगत दिवस देर सांय खनन विभाग को छापेमारी करने के निर्देश दिये। खनन विभाग की टीम ने बंजारावाला पहुँचकर अवैध खनन में लिप्त एक स्टोन केशर को देर सांय सीज किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध खनन, भण्डारण के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जायेगी तथा अवैध खनन भण्डारण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलता रहेगा।

जिला खान अधिकारी मौहम्मद काजिम ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देशों के क्रम में खनन विभाग की टीम द्वारा तहसील हरिद्वार के बंजारावाला में अमित स्टोन केशर द्वारा अवैध खनन की सूचना पर टीम द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान स्टोन केशर में अवैध खनन पाये जाने पर स्टोन केशर को सीज कर करते हुए अवैध खनन की पैमाईश करते हुए नियमानुसार कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। खनन विभाग की ओर से छापेमारी में सर्वेक्षक विवेक कुमार, सहायक खनिज पर्यवेक्षक संदीप शामिल थे।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *