सेनानायक श्वेता चौबे ने परेड का निरीक्षण किया, निर्माण कार्यों की समीक्षा की

आज आईआरबी द्वितीय की सेनानायक श्वेता चौबे ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जवानों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए “फिट इंडिया, फिट उत्तराखण्ड” अभियान के तहत दौड़-चाल और अन्य व्यायाम गतिविधियाँ कराई गईं। परेड के बाद, श्वेता चौबे ने वाहिनी भोजनालय, सीपीसी कैन्टीन और होप टाउन कैफे का दौरा किया। भोजन व्यवस्था में विविधता लाने के लिए उन्होंने दलनायक ड्यूटी दल को सप्ताह में दो बार पहाड़ी व्यंजन बनाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में, श्वेता चौबे ने वाहिनी में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

बाउंड्री वॉल और आरटीसी भवन की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। इसके साथ ही, उन्होंने आगामी भारोत्तोलन और पॉवर लिफ्टिंग पुलिस प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उप सेनानायक चक्रधर अन्थवाल, सहायक सेनानायक डॉ. पूर्णिमा गर्ग, शिविरपाल सिद्धार्थ कुकरेती सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रुड़की में कैबिनेट मंत्री ने सुनी जन-समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने अपने कैंप कार्यालय (सेवा केंद्र) पर जनता की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी…

    जिलाधिकारी मनीष कुमार का सख्त रुख, जनता मिलन में 59 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई।

    दिव्यांग को मौके पर दिलाई राहत, प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की प्रक्रिया तुरंत शुरू। सोमवार को जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदभर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *