शहद से मिठास ही नहीं लाखों की आमदनी भी होती है : गुंजिता भट्ट

राष्ट्रीय मधुमक्खी और शहद मिशन योजना के तहत उद्यान एवं खाद्य विभाग द्वारा आयोजित राजकीय मौनपालन केंद्र ऊधम सिंह नगर के विकासखंड सितारगंज में सात दिवसीय मौनपालन प्रशिक्षण का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। पहले आओ पहले पाओ के क्रम 25 किसानों मौन पालन का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों को उत्तराखंड में मौनपालन का महत्व और प्राचीन युग और आधुनिक युग में मौनपालन के कार्य में अंतर के विषय में चर्चा की गई। मौनपालन के फायदे और मधुमक्खी की प्रजाति के विषय में बताया गया।मधु विकास निरिक्षक गुंजिता भट्ट ने कहा कि शहद से मिठास ही नहीं लाखों की आमदनी भी होती है। कहा कि मधुमक्खी पालन से किसान मालामाल होंगे।

इस दौरान मुख्य उद्यान अधिकारी सतीश कुमार शर्मा ने सात दिवसीय मौन पालन प्रशिक्षण का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया इस मौके प्रभारी राजकीय पौधालय सितारगंज भूपाल राम,माली रंजीत कुमार, दीपा देवी ,सावित्री देवी ,राखी राणा,सविता राणा,दौलत सिंह, पंचेश देवी, बक्शीस सिंह आदि कृषक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सेना के जवानों को मित्र पुलिस ने दी साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी

    डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल/लिंक और साइबर खतरों के प्रति आमजन को किया सतर्क वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक…

    जलपान-भोजन की बदइंतजामी पर भड़के शिक्षक, जनगणना प्रशिक्षण में हंगामा, वीडियो वायरल

    राजामहेन्द्रप्रताप पीजी कॉलेज में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब प्रतिभागियों को उपलब्ध कराए गए जलपान व भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिक्षकों का गुस्सा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *