पुलिस चेकिंग के दौरान अवैध बंदूक और कारतूस के साथ धरा गया निसार उर्फ गामा

हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों और सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने एक आरोपी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सोमवार को सहदेवपुर रोड के पास चेकिंग कर रही उपनिरीक्षक करम सिंह की टीम ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे ग्राम भौरी निवासी निसार उर्फ गामा पुत्र लियाकत को रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से एक अवैध बंदूक (312 बोर) और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध कोतवाली बहादराबाद में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है, साथ ही पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु संदिग्धों के खिलाफ इस प्रकार की सख्त कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

  • Related Posts

    सेना के जवानों को मित्र पुलिस ने दी साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी

    डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल/लिंक और साइबर खतरों के प्रति आमजन को किया सतर्क वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक…

    जलपान-भोजन की बदइंतजामी पर भड़के शिक्षक, जनगणना प्रशिक्षण में हंगामा, वीडियो वायरल

    राजामहेन्द्रप्रताप पीजी कॉलेज में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब प्रतिभागियों को उपलब्ध कराए गए जलपान व भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिक्षकों का गुस्सा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *