हरिद्वार पुलिस ने किया गुण्डा एक्ट के तहत 02 अभियुक्तों को जिला बदर

*कोतवाली नगर*

*हरिद्वार पुलिस ने किया गुण्डा एक्ट के तहत 02 अभियुक्तों को जिला बदर*

*दुःसाहसिक प्रवृत्ति एवं समाज विरोधी आचरण में संलिप्त व्यक्तियों का हरिद्वार में कोई स्थान नहीं*

*पुलिस ने की जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार के समक्ष ठोस पैरवी कर , 02 को किया जिला बदर*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दुःसाहसिक प्रवृत्ति एवं समाज विरोधी आचरण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही कर जिला बदर की कार्यवाही की।

उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए, जिला मजिस्ट्रेट, हरिद्वार के समक्ष ठोस पैरवी की गई। परिणामस्वरूप, निम्नलिखित अभियुक्तों के विरुद्ध जिला बदर के आदेश पारित किए गए।

1. सौरभ सैनी पुत्र बन्टी सैनी, निवासी गुसाई गली, भीमगोडा, कोतवाली नगर, हरिद्वार।

2. विष्णु पुत्र विनोद उर्फ दुल्लू, निवासी कुंजगली, खड़खड़ी, कोतवाली नगर, हरिद्वार।

माननीय न्यायालय के आदेशानुसार, दिनांक 19-04-2025 को उपरोक्त दोनों अभियुक्तों को विधिपूर्वक आदेश की तामील कराते हुए जनपद हरिद्वार की सीमाओं से बाहर कर जिला बदर की कार्यवाही की गई।

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *