सी0एम0 खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के चयन ट्रायल हुए शुरू

 पिथौरागढ़।*सी0एम0 खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के चयन ट्रायल हुए शुरू*

ब्लॉक खेल समन्वयक मूनाकोट अर्जुन कुमार ने बताया है कि माननीय मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना वर्ष 2025–2026 के तहत विकासखंड मूनाकोट के झोलखेत मैदान में 14 से 23 आयुवर्ग कुल 81 बालक–बालिकाओं द्वारा चयन हेतु ट्रॉयल में प्रतिभाग किया गया। जिसमें 14–17 आयुवर्ग के 31 बालक, 22 बालिकाओं द्वारा, 17–19 आयुवर्ग में 08 बालकों, 07 बालिकाओं, 19–21 आयुवर्ग में 04 बालकों, 07 बालिकाओं व 21–23 cआयुवर्ग में 01 बालक, 01 बालिका द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बता दें कि खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड के सौजन्य से खेल विभाग, पिथौरागढ़ द्वारा जिला प्रशासन, पिथौरागढ़ के दिशा-निर्देशन में शिक्षा विभाग, युवा कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, उत्तराखण्ड जल संस्थान एवं शहरी विकास विभाग के सहयोग से मा0 मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत एथलेटिक्स, बॉक्ंिसग, जूडो, कराटे, बैडमिन्टन, ताइक्वांडो, वालीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, टेबल-टेनिस एवं कबड्डी में चयन ट्रायल्स आज से *जनपद के सभी 08 विकास खण्डों में प्रारम्भ हो गये।*

*योजना के अन्तर्गत चयन प्रक्रिया हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा 30 मी0 फ्लाईंग रन, मेडिसिन बॉल पुट, 6×10 मी0 शटल रन, वर्टिकल जम्प, 800 मी0 दौड़ में ली जा रही है।*

शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रत्येक नगर पालिका से 02 खिलाड़ी(01 बालक एवं 01 बालिका) का चयन प्रत्येक आयु वर्ग प्रति खेल में एवं प्रत्येक विकास खण्ड एवं नगर निगम से 04 खिलाड़ी(02 बालक एवं 02 बालिका) का चयन प्रत्येक आयु वर्ग प्रति खेल में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने हेतु किया जायेगा।

जनपद स्तर पर आयोजित अन्तिम चयन ट्रायल के आधार पर 14 से 23 वर्ष के प्रतिभावान चयनित कुल 200 खिलाड़ी(100 बालक एवं 100 बालिकाओं) को प्रतिमाह ख्ेाल छात्रवृत्ति रू0 2000/-प्रति खिलाड़ी की दर तथा खेल उपकरण, खेल किट के लिये एकमुश्त रू0 10000/-प्रति खिलाड़ी प्रतिवर्ष प्रदान की जायेगी।

चयन ट्रायल को सम्पन्न कराने में सम्बन्धित विकास खण्डों के खण्ड शिक्षा अधिकारियों, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियोें, शिक्षा विभाग के जिला खेल समन्वयकों, ब्लॉक खेल समन्वयों, सहायक व्यायाम अध्यापकों एवं खेल विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा सहयोग दिया गया।

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *