बी.डी. इंटर कॉलेज में मिनी विज्ञान प्रयोगशाला एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स का भव्य उद्घाटन

वी-गार्ड इंडस्ट्री की पहल की सराहना

कस्बे के प्रतिष्ठित बी.डी. इंटर कॉलेज में वी-गार्ड इंडस्ट्री के सौजन्य से निर्मित मिनी विज्ञान प्रयोगशाला एवं प्रार्थना स्थल पर बिछाई गई इंटरलॉकिंग टाइल्स का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर भगवानपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महासचिव गौतम कपूर ने कहा कि यह प्रयोगशाला विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और प्रयोगों के माध्यम से सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगी।

वी-गार्ड के महाप्रबंधक एवं प्लांट हेड विनय पांडे ने छात्र हित में जलभराव की समस्या को दूर करने हेतु टाइल्स लगवाने के कार्य को आवश्यक बताया, ताकि विद्यालयी गतिविधियां निर्बाध रूप से संचालित हो सकें। खंड शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय के प्रबंध संचालक अभिषेक शुक्ला सहित प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने इंडस्ट्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सीएसआर के माध्यम से कंपोजिट किचन व पुस्तकालय निर्माण का भी आग्रह किया। दुर्गा अष्टमी एवं रामनवमी के पावन पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत दुर्गा स्तुति और देशभक्तिपूर्ण मंचनों ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान एसोसिएशन के डायरेक्टर एम.एल. ब्याला, एचआर मैनेजर धर्मेंद्र कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन कल्पना सैनी द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है

    चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *