सरकार देवस्थलों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध: धामी

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को खटीमा स्थित श्री पशुपतिनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धा और आस्था के प्रतीक के रूप में मंदिर में घंटी चढ़ाई।

मुख्यमंत्री धामी के मंदिर पहुँचने पर श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। मंदिर परिसर में उपस्थित महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

श्री पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर ही इसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य देवभूमि है। यहाँ के हर मंदिर और हर धाम में लोक आस्था बसती है। इन पवित्र स्थलों के संरक्षण और विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता अटूट है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दायित्वधारी फरजाना बेगम, अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *