वन मंत्री ने किया कार्बेट फॉल का लोकार्पण

गुरूवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मूल मंत्र “इकोलॉजी से इकॉनमी” के अनुरूप, प्राकृतिक सौंदर्य और पारिस्थितिकी संरक्षण को ध्यान में रखते हुए रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल “कॉर्बेट फॉल” को पुनः पर्यटकों के लिए खोले जाने के अवसर पर आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रतिभाग कर इसे जनमानस को समर्पित किया।

इस अवसर पर मंत्री सुबोध उनियाल ने विभागीय अधिकारियों को “कॉर्बेट फॉल” को प्लास्टिक मुक्त, सतत एवं ईकोकृफ्रेंडली पर्यटन मॉडल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की इस पहल में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार ईकोकृफ्रेंडली वन पर्यटन के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे न केवल क्षेत्र की प्राकृतिक धरोहर का संरक्षण होगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा। उन्होंने उल्लेख किया कि सरकार का उद्देश्य पर्यटन स्थलों को इस प्रकार विकसित करना है कि वे प्रकृति, शिक्षा और स्थानीय संस्कृति तीनों के संवर्धन के केंद्र बनें।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *