लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह, दमनकारी नीतियों के खिलाफ खोला मोर्चा

संजू पुरोहित संपादक

लखनऊ में पिछले दिनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए पुलिस बल प्रयोग के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने रामलीला उद्यान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को दबाने के लिए अर्धसैनिक बलों का सहारा लेना लोकतंत्र में तानाशाही का प्रतीक है, लेकिन कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे जनहित के मुद्दों पर झुकने वाली नहीं है।

शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर और उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर ने संयुक्त रूप से कहा कि शांतिपूर्ण विरोध संवैधानिक अधिकार है, जिसे भाजपा सरकार दमनकारी नीतियों से दबाना चाहती है। वहीं जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह ने कार्यकर्ताओं को नोटिस देने और नजरबंद करने की कार्रवाई को सरकार की हताशा बताया। जाहिद सिद्दीकी के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में शमीम अहमद खान, मुनेंद्र कनौजिया, योगेंद्र शर्मा, रईस अहमद सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर जनसंघ के समय के वरिष्ठ नेता पूर्व पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया सम्मानित

    आज भारतीय जनता पार्टी के 47 में स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार के पंचायती राज एवं आयुष मंत्री माननीय मदन कौशिक ने हरिद्वार के पूर्व पालिका अध्यक्ष रहे…

    सैनी समाज हरिद्वार भेल रानीपुर के 46 वे वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुनील सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे l

    भेल हरिद्वार कमेटी द्वारा दिव्य एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया l सैनी समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बहुत ही मनमोहक कार्यक्रम किये…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *