फार्मर रजिस्ट्री न होने पर रुक सकती है किसान सम्मान निधि, सीडीओ ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

संजू पुरोहित संपादक

शासन के निर्देशानुसार जिले के शत-प्रतिशत किसानों की ‘फार्मर रजिस्ट्री’ तैयार करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी श्री डी.पी. पाल ने विकासभवन से पांच प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ग्रामीण तहकीकात के अनुसार, ये वाहन जिले के सभी पांच विकासखंडों के गांवों में जाकर किसानों को रजिस्ट्री के लाभ और प्रक्रिया के प्रति जागरूक करेंगे। इस अवसर पर सीडीओ ने स्पष्ट किया कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं होगी, उन्हें भविष्य में पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त, खाद, बीज और कृषि यंत्रों जैसी सरकारी सुविधाओं से वंचित होना पड़ सकता है।

उन्होंने बताया कि जनपद में निर्धारित लक्ष्य 1,68,914 के सापेक्ष अब तक 1,10,481 किसानों ने ही पंजीकरण कराया है। किसान भाई 19 से 28 फरवरी तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान अपने आधार कार्ड, लिंक मोबाइल नंबर और खतौनी के साथ जनसेवा केंद्र, पंचायत सहायक या लेखपाल के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। इस दौरान उप कृषि निदेशक श्री राज कुमार, डीपीआरओ श्री रमेश चन्द्र और जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री पी.डी. विश्वकर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी ठप

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी की व्यवस्था ठप हो गई। अस्पताल में अब ऑफलाइन पर्चियों के सहारे ओपीडी संचालित हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज…

    UPSC 2025: 708वीं रैंक पर ‘फैरुज फातिमा’ को लेकर भ्रम, कलियर और केरल की दो युवतियों ने किया चयन का दावा

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में 708वीं रैंक को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। ‘फैरुज फातिमा’ नाम से दो युवतियों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *