उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष, प्रख्यात लेखक, कवि एवं गीतकार श्री प्रसून जोशी ने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने श्री प्रसून जोशी के साहित्य एवं सिनेमा के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की तथा कला, संस्कृति, साहित्य एवं सिनेमा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

इस अवसर पर उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, लोक संगीत तथा राज्य में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य को फिल्म निर्माण एवं शूटिंग के अनुकूल केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा इसके लिए आवश्यक नीतिगत सहयोग एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में श्री प्रसून जोशी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में उत्तराखंड में सिनेमा, साहित्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार हेतु सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बारह वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया देश की बड़ी उपलब्धि

    जिला भाजपा कार्यालय रूड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा,जनसेवा,जनकल्याण एवं सुशासन के गौरवपूर्ण बारह साल पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,रूड़की द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें…

    बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी ने साबिर पाक की दरगाह में हाजिरी दे मांगी अमनो-सलामती की दुआएं

    बॉलीवुड (मुंबई) के सिंगर तथा दर्जन भर से अधिक फिल्मों में अपने सुरों और संगीत का जादू जगाने वाले शबाब साबरी ने विगत रात्री हजरत मखदूम साबिर कलियरी की दरगाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *