लोहाघाट के स्पर्श राय ने NDA लिखित परीक्षा में लहराया परचम, ओकलैंड पब्लिक स्कूल में जश्न का माहौल।

मेहनत, अनुशासन और लगन से हासिल की बड़ी सफलता, अब एसएसबी इंटरव्यू पर नजर।

सीमांत क्षेत्र लोहाघाट के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ओपीएस के छात्र स्पर्श राय ने प्रतिष्ठित एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) की लिखित परीक्षा शानदार सफलता के साथ उत्तीर्ण कर विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्पर्श राय ने इसी वर्ष कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा भी दी है और अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन तथा समर्पण के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। विद्यालय प्रबंधन ने इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि स्पर्श की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

विद्यालय के प्रबंधक लोकेश पांडेय, प्रधानाचार्य राहुल जोशी, समस्त शिक्षकगण, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने स्पर्श राय को इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने आगामी एसएसबी इंटरव्यू और बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए भी स्पर्श को शुभकामनाएं दी हैं। सभी को विश्वास है कि वह आगे भी इसी प्रकार सफलता हासिल कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *