मेडिकल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, तीन दुकानों में मिली अनियमितताएं

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से सोमवार को जनपद के विभिन्न मेडिकल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। औषधि निरीक्षक पूजा जोशी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान मेडिकल स्टोरों के ड्रग लाइसेंस की वैधता, दवाओं के स्टॉक तथा बिक्री और खरीद से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि दवाओं की बिक्री और खरीद पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में तथा पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी के वैध पर्चे के आधार पर की जा रही है या नहीं।

इसके अलावा प्रतिष्ठानों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और उनकी रिकॉर्डिंग व्यवस्था की भी जांच की गई। जांच में तीन मेडिकल प्रतिष्ठानों में विभिन्न अनियमितताएं पाई गईं। इस पर संबंधित प्रतिष्ठानों को सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। औषधि निरीक्षक ने बताया कि जनपद में औषधि प्रतिष्ठानों के खिलाफ निरीक्षण और जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि दवाओं की बिक्री में पारदर्शिता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *