उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष, प्रख्यात लेखक, कवि एवं गीतकार श्री प्रसून जोशी ने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने श्री प्रसून जोशी के साहित्य एवं सिनेमा के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की तथा कला, संस्कृति, साहित्य एवं सिनेमा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

इस अवसर पर उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, लोक संगीत तथा राज्य में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य को फिल्म निर्माण एवं शूटिंग के अनुकूल केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा इसके लिए आवश्यक नीतिगत सहयोग एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में श्री प्रसून जोशी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में उत्तराखंड में सिनेमा, साहित्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार हेतु सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

  • Related Posts

    “धामी सरकार के सफल 4 वर्ष: जनसेवा, विकास और विश्वास की नई पहचान”

    आज मुख्यमंत्री आवास देहरादून में राज्य मंत्री सुनील सैनी ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में भाजपा सरकार के जनसेवा, विकास…

    पूर्णागिरि मेले में भीड़ घटी, व्यापारियों के चेहरे मुरझाए शारदा घाट पर जल पुलिस ने 6 वर्षीय मासूम की बचाई जान

    20 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, मेले की रफ्तार धीमी, गोताखोरों की बहादुरी को मिली सराहना, स्थायी सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस। उत्तरभारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले में आज अपेक्षाकृत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *