ऊपर की सड़क से फिसलकर नीचे गिरी कार, मासूम की मौत, छह घायल

अंनियंत्रित होकर उपर की सडक से नीचे की सड़क पर गिरी कार,मासूम की मौत,छह घायल

शनिवार को बीरोंखाल में एक कार उपर की सडक से अनियंत्रित होकर नीचे की सडक पर जा गिरी। इस वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। जिसमें से एक बच्चे की मौत हो गयी।

 

वहीं छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को पीएम के लिए भेजा है। घायलों का उपचार किया जा रहा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से रसिया महादेव के ग्राम नऊ में शादी समारोह में शामिल होने जयपुर से आ रही कार गांव पहुंचने से कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर जा गिरी।

 

आवाज सुनकर रसिया महादेव बाजार के लोग दुर्घटना स्थल की ओर भागे व घायलों को कार से बाहर निकाला। लेकिन आठ वर्षीय बालक अभि पुत्र आशीष गुसांईं की मौके पर ही मौत हो गई।

 

घायलों अशीष गुसांई(36), मीनाक्षी देवी(34) पत्नी आशीष गुसांई, अंशिका(20) पुत्री दान सिंहख्, ,रूची देवी(32) पत्नी संदीप पटवाल ,रूही(12) पुत्री संदीप पटवाल को उनके परिजन इलाज के लिए रामनगर ले गए। एक अन्य घायल की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

  • Related Posts

    सेना के जवानों को मित्र पुलिस ने दी साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी

    डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल/लिंक और साइबर खतरों के प्रति आमजन को किया सतर्क वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक…

    जलपान-भोजन की बदइंतजामी पर भड़के शिक्षक, जनगणना प्रशिक्षण में हंगामा, वीडियो वायरल

    राजामहेन्द्रप्रताप पीजी कॉलेज में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब प्रतिभागियों को उपलब्ध कराए गए जलपान व भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिक्षकों का गुस्सा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *