स्वायत्त सहकारिताओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, शैक्षणिक भ्रमण दल रवाना

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में ग्रामोत्थान-रीप परियोजना (UGVS-REAP), हरिद्वार द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्वायत्त सहकारिताओं के प्रतिनिधियों, किसानों एवं उद्यमियों के लिए तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस पहल के अंतर्गत ‘मीठी गंगा कृषक उत्पादक संगठन’ से जुड़े मधुमक्खी पालकों को हरियाणा के धरोंदा स्थित एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र भेजा गया, जहां वे उन्नत मधुमक्खी पालन तकनीकों, उत्पादन प्रबंधन एवं शहद के बाजारीकरण के आधुनिक तरीकों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र एवं परियोजना निदेशक नलिनीत घिण्डियाल के कुशल मार्गदर्शन में जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना ने भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जिला परियोजना प्रबंधक ने अवगत कराया कि नैनीताल एवं पौड़ी गढ़वाल जनपदों के लिए भी अध्ययन दल भेजे गए हैं, जो विभिन्न सफल आजीविका मॉडलों का अध्ययन कर स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन एवं व्यवसायिक गतिविधियों को नई दिशा देंगे।

प्रतिभागियों में इस कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा गया और इसे उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर बताया गया।
इस अवसर पर परियोजना के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है

    चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *