सीएम योगी के सहारनपुर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, आला अधिकारियों ने परखा कार्यक्रम स्थल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 14 मार्च को प्रस्तावित जनपद भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहे हैं। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार और पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने जिलाधिकारी मनीष बंसल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के साथ संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग और आमजन की सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्तर पर चूक या अव्यवस्था की गुंजाइश न रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को पूरी गरिमा व सफलता के साथ संपन्न कराने के लिए मुस्तैदी से जुटे हुए हैं।

  • Related Posts

    सेना के जवानों को मित्र पुलिस ने दी साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी

    डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल/लिंक और साइबर खतरों के प्रति आमजन को किया सतर्क वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक…

    जलपान-भोजन की बदइंतजामी पर भड़के शिक्षक, जनगणना प्रशिक्षण में हंगामा, वीडियो वायरल

    राजामहेन्द्रप्रताप पीजी कॉलेज में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब प्रतिभागियों को उपलब्ध कराए गए जलपान व भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिक्षकों का गुस्सा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *