महिला को धमकाकर दुष्कर्म करने वाला युवक पकड़ा गया

उधम सिंह नगर। जिले में नाम बदलकर महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। आरोपी द्वारा अपने पहचान पत्र में छेड़छाड़ कर नाम भी बदला था।
पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर को एक महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि एक वर्ष पूर्व उसकी जान पहचान आहद ठाकुर नाम के युवक से हुई थी, जो खुद को हिंदू बता रहा था। इस दौरान युवक ने उसकी कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी युवक ने उसे ब्लैकमेल कर रुद्रपुर बुलाया और होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के दौरान उसे पता चला कि युवक विशेष समुदाय से ताल्लुख रखता है और उसका नाम आहत खान किच्छा निवासी है।

महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69  और धारा 318(4) (छल कर बेईमानी से लाभ प्राप्त करना-जैसे पहचान पत्र में नाम परिवर्तन कर धोखा देना) में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी आहद खान पुत्र तसलीम खान निवासी किच्छा, जनपद उधम सिंह नगर ने स्वीकार किया कि उसने महिला को धोखे में रखकर होटल में बुलाया था. उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने अपने आधार कार्ड में नाम धोखाधड़ी से हिंदू नाम श्आहद ठाकुरश् में बदल लिया था। ताकि पहचान छिपाई जा सके और होटल में प्रवेश में किसी प्रकार की रोकटोक न हो। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि नाम बदल कर महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ अपराध करने वालों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। पुलिस हर उस व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई करेगी जो पहचान छिपाकर, छल या ब्लैकमेलिंग के माध्यम से किसी की अस्मिता से खिलवाड़ करेगा।

  • Related Posts

    27 करोड़ का बजट पास, सफाई और सौंदर्यीकरण पर रहेगा फोकस-रुड़की रोड को 60 दिन में शौचमुक्त बनाने का संकल्प-सोहलपुर रोड चौड़ीकरण और वेंडिंग जोन बनाने पर मुहर

    नगर पंचायत अध्यक्ष समीना की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 का करीब 27 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित…

    पूर्णागिरि मेला बना आस्था के साथ बेहतरीन व्यवस्थाओं का मॉडल, श्रद्धालु बोले— “दिल जीत लिया चम्पावत प्रशासन ने”

    सीएम धामी की पहल और डीएम मनीष कुमार की मॉनिटरिंग से बदली मेले की तस्वीर, अब 365 दिन मेले की तैयारी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला को राष्ट्रीय स्वरूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *