खाद्य सुरक्षा को लेकर विवाद, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद स्थिति सामान्य

उत्तरकाशी। शहर के एक रेस्टोरेंट में खाने को दूषित करने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठन से जुड़े युवाओं ने बाजार बंद कराकर प्रदर्शन किया। खाने के दूषित करने का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद इस मामले पर और ज्यादा हंगामा हो गया।
उत्तरकाशी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें युवक तंदूरी रोटी में गंदगी फैला रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया और खाने को दूषित करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं गुरुवार को हिंदू संगठन से जुड़े युवाओं ने इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में मंडी व समस्त दुकानें बंद करवाई। साथ ही खाने को दूषित करने वाले युवक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि देवभूमि ने इस तरह की हरकत किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस तरह की घटनाओं की निंदा की है। वहीं इस पूरे मामले पर उत्तरकाशी की एसपी सरिता डोभाल ने कहा कि मामले को लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। आरोपी के खिलाफ 63/2025 धारा 196 (1) (ठ) और 274 ठछै की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    27 करोड़ का बजट पास, सफाई और सौंदर्यीकरण पर रहेगा फोकस-रुड़की रोड को 60 दिन में शौचमुक्त बनाने का संकल्प-सोहलपुर रोड चौड़ीकरण और वेंडिंग जोन बनाने पर मुहर

    नगर पंचायत अध्यक्ष समीना की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 का करीब 27 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित…

    पूर्णागिरि मेला बना आस्था के साथ बेहतरीन व्यवस्थाओं का मॉडल, श्रद्धालु बोले— “दिल जीत लिया चम्पावत प्रशासन ने”

    सीएम धामी की पहल और डीएम मनीष कुमार की मॉनिटरिंग से बदली मेले की तस्वीर, अब 365 दिन मेले की तैयारी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला को राष्ट्रीय स्वरूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *