महिलाओं के लिए शिक्षा के नए अवसर खुलेंगे: मंत्री

राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में बालिका छात्रावास के निर्माण कार्य का शिलान्यास चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरुवार को किया। इस परियोजना को राज्य योजना वर्ष 2024-25 के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है, जिसकी कुल धनराशि 701.65 लाख रुपए है।

शिलान्यास अवसर पर मंत्री ने कहा कि यह छात्रावास दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराएगा। इससे न केवल छात्राओं को बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा बल्कि महिला शिक्षा को नई दिशा और गति भी प्राप्त होगी। राज्य सरकार बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।

इस अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रावास का निर्माण मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में एक नयी उपलब्धि साबित होगा। इससे कॉलेज में अध्ययनरत बालिकाओं को आवास संबंधी कठिनाइयों से बड़ी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, चिकित्सकगण, कॉलेज प्रशासन और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बारह वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया देश की बड़ी उपलब्धि

    जिला भाजपा कार्यालय रूड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा,जनसेवा,जनकल्याण एवं सुशासन के गौरवपूर्ण बारह साल पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,रूड़की द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें…

    बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी ने साबिर पाक की दरगाह में हाजिरी दे मांगी अमनो-सलामती की दुआएं

    बॉलीवुड (मुंबई) के सिंगर तथा दर्जन भर से अधिक फिल्मों में अपने सुरों और संगीत का जादू जगाने वाले शबाब साबरी ने विगत रात्री हजरत मखदूम साबिर कलियरी की दरगाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *